add 4

Friday, 13 October 2017

भगवा दिवाली है मनानी तो आइये इस बार अयोध्या ....

अयोध्या के राम कथा पार्क में 18 अक्टूबर छोटी दिवाली की तैयारियाँ जोरो पर है ,बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पधारेंगे , तो जाहिर सी बात है अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा होगा तो ऐसे में मैं भी निकल पड़ा उस भव्य आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने जिसकी परिकल्पना त्रेतायुग की दीपावली से की जा रही है । क्योंकि पुराणों में उल्लेख है कि त्रेतायुग की दिवाली को देखने स्वयं कुबेर व् देवतागण अयोध्या पहुँचे थे । यही नहीं गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस में कहा है वर्णय ना जाय अवध निकाई यानी उस समय की अयोध्या की जो शोभा रही श्री राम के अयोध्या आगमन पर उसका वर्णन ही नही किया जा सकता ।

राम कथा पार्क के प्रवेश द्वार पर ही मुझे भगवा रंग के दर्शन हो गए । ज्ञात हो कि सीएम योगी आदित्यनाथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हो या निजी कार्यक्रम भगवा रंग से परहेज करते है लेकिन यहाँ का तो नज़ारा कुछ अदभुद दिखा जहाँ हर तरह भगवा ही भगवा प्रतीत हो रहा , मालूम हो कि सीएम योगी का सख्त निर्देश है कि वीआईपी कल्चर का स्वागत और भगवा रंग से रंगरोगन न करवाया जाए ,लेकिन सरकार में विधायक जनप्रतिनिधि हो या सरकारी अधिकारी सीएम योगी के निर्देशों को नज़र अंदाज़ करते दिखाई देते है ,मानो घर के मुखिया को मुह चिढाना ...

यह भी हो सकता है कि अयोध्या में इस बार की दिवाली को भाव्यता देने के लिए जिनको अयोध्या धर्म नगरी सजाने सवारने का दायित्व सौंपा गया है उन्हें भगवा पसंद हो ....तो क्या अब संचालकों की पसंद से दिवाली का आयोजन किया जायेगा या फिर सीएम योगी को रिझाने के लिए भगवा दिवाली का आयोजन ! इसका जवाब तो संचालक या खुद मुखिया ही दे पाएंगे

आत्मसंतुष्टि के लिए मैंने वहाँ मौजूद कुछ लोगो से यह जानना चाहा की कि कब कब कथा पार्क में रंगरोगन होता है तो जवाब कुछ ऐसा मिला जिसकी कल्पना हम आप नहीं कर सकते या कुछ यूँ कहे कि अयोध्या में 18 अक्टूबर को सीएम योगी की दिवाली और राम कथा पार्क में रंगरोगन, सफाई और  कथा पार्क में पहली बार त्रेतायुग की दिवाली की परिकल्पना मानो एक साथ पहली बार धरती पर परिलाक्षित हो रहे हो।राम कथा पार्क जिसे राम की संस्कृति चरित्र से परिचित रखने के लिए करोड़ो की धनराशि से निर्माण करवाया गया , जिसमे रामलीला के मंचन के लिए कई परियोजनाएं भी बनी लेकिन एक मामूली पार्क की तरह तिरस्कृत रहा । लेकिन जिस तरह सीएम योगी का दिवाली में आगमन हो रहा है भगवा रंग से ही सही राम कथा पार्क का जीवरोद्धार हो ही गया .... बोलो जय श्री राम


आभार
( लेखक के अपने विचार )

अभिषेक सावन्त श्रीवास्तव 

No comments:

Post a Comment